कपूरथला में अवैध माइनिंग के आरोप में एक काबू, FIR दर्ज ....
- माइनिंग विभाग की टीम ने ढिलवां रेलवे पुल के नीचे रेत की भरी ट्रेक्टर-ट्राली को लिया कब्जे में
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में माइनिंग विभाग की टीम ने ढिलवां पुराने रेलवे पुल के नीचे से अवैध माइनिंग कर रेत से भरी एक ट्रेक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसको बाद में ढिलवां पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना ढिलवां पुलिस ने माइनिंग विभाग के SDO की शिकायत पर माइनिंग एक्ट व धारा 379 IPC के तहत FIR दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI कुलदीप सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पर्श करने के उपरांत उसे जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गे है।
माइनिंग विभाग के SDO करन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को विभाग के DSP सखविंदर सिंह ने फोन पर सूचना दी गई कि उनके द्वारा रेत से भरी एक ट्रेक्टर-ट्राली ढिलवां पुराने रेलवे पुल से काबू कर हाइटेक नाके पर लाई गई है। जिसका ड्राइवर सफी पुत्र कासम वासी ढिलवां है, जोकि मौके से फरार हो गया है।
सूचना मिलने के बाद वह (करन सिंह) मौके पर पहुंचे और उन्होंने ढिलवां पुराना रेलवे पुल के नीचे जाकर मौका देखा। जहां खड्डे खोद कर दरिया ब्यास से रेत निकाली हुई थी। उक्त ट्रेक्टर-ट्राली के मालिक ने रेत चोरी की है। जोकि मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने माइनिंग विभाग के SDO की शिकायत पर आरोपी सफी के खिलाफ माइनिंग एक्ट व धारा 379 IPC के तहत FIR दर्ज किया है। वहीँ जांच अधिकारी ASI कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद छापेमारी दौरान उसे काबू कर लिया है।















No comments