पंजाब में लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने 3 उम्मीदवारों की सूची जारी .....
- केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को होशियारपुर से टिकट
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमे बठिंडा से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दी है। उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है। जो कि 3 बार संसद रह चुकी है।
वहीँ होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है। अभी इस सीट से सोमप्रकाश सांसद हैं। हालांकि उनकी सेहत ठीक न होने की वजह से उनकी पत्नी को कैंडिडेट बनाया गया है। खडूर साहिब से भाजपा ने मनजीत सिंह मन्ना को टिकट दिया है।
इससे पहले, 30 मार्च को भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। जिसमे जालंधर से AAP से भाजपा में आए सुशील रिंकू, लुधियाना से कांग्रेस छोड़कर आए रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से कांग्रेस छोड़कर आई परनीत कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस, गुरदासपुर से दिनेश बब्बू और अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल था।
भाजपा ने इस बार गुरदासपुर से मौजूदा सांसद सनी देओल का टिकट काटा है। लोकसभा क्षेत्र से गैरहाजिर रहने को लेकर लगातार उन पर सवाल उठ रहे थे।















No comments