पंजाब में अकाली दल के पूर्व MLA ने दिया झटका ---- SAD छोड़ AAP में हुए शामिल ....
- लोकसभा चुनावो में जालंधर सीट से AAP के उम्मीदवार हो सकते हैं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के जालंधर से शिअद के वरिष्ठ नेता और आदमपुर सीट से पूर्व MLA पवन कुमार टीनू ने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। टीनू पार्टी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ CM आवास पर पहुंचे थे। जहाँ उनकी जॉइनिंग CM भगवंत मान सहित कई नेताओं की उपस्तिथि में हुई।
बता दे कि टीनू के साथ साथ उनके कई समर्थकों ने भी AAP की सदस्यता ली है। काफी समय से टीनू के AAP में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। वहीँ टीनू जालंधर सीट से AAP के लोकसभा उम्मीदवार भी हो सकते हैं। क्योंकि टीनू की जालंधर में दलित वोटों पर मजबूत पकड़ मानी जा रही है।
आज अकाली दल छोड़ने के बाद पवन टीनू ने कहा है कि AAP सरकार द्वारा पंजाब में लोकहित के लिए बनाई गई स्कीमों को देखते हुए मैंने पार्टी जॉइन की है। AAP सरकार ने साबित किया है कि वह देश के लिए काम करेगी। टीनू ने यह भी कहा है कि CM मान ने मुझे उत्साहित किया। वह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें कोई भी गरीब व्यक्ति कहीं भी रोक कर कुछ भी पूछ सकता है। वह बहुत साधारण हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, घर पर आटा दाल पहुंचाने की योजना सहित कई ऐसे कार्य AAP सरकार ने पंजाब में किए हैं। जो पिछली सरकारों ने नहीं किए।















No comments