ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में AAP नेताओ ने "संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस" मनाया, धरना प्रदर्शन ...

- नेताओ ने कहा -- केंद्र सरकार 'हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही, एकजुट होना आज की जरूरत   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के रोष में AAP नेताओ दवारा अलग अलग ढंग से किये जा रहे रोष प्रदर्शन के क्रम में आज "संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस" कपूरथला में मॉल रोड पर मनाते हुए धरना  प्रदर्शन किया गया। जिसमे मौजूद आप नेताओ और वालंटियरों ने पहले बाबा साहिब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया, और फिर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।  

AAP नेता परविंदर सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चैयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन, योजना बोर्ड की चेयरपर्सन ललित सकलानी, सुलतानपुर लोधी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा, पूर्व हल्का इंचार्ज मंजू राणा, कुंवर इकबाल सिंह, हरजिंदर खालसा आदी ने यह धरना प्रदर्शन पुरे देश में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सविधान के निर्माता बाबा साहिब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन कर भाजपा को देश से हटा कर देश के सविधान को बचाने का संदेश दिया जा रहा है। नेताओ ने यह भी कहा कि आज का कार्यक्रम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर किया जा रहा है। जिसमें पार्टी का हर नेता और वालंटियर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देश भर में "संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस" मना रहा है।   

परविंदर सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर संविधान को बचाने की शपथ ली है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 'हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। इसका मुकाबला करने के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है। जिस तरह से भाजपा जोर आजमाइश और धन के लालच से आप पार्टी को तोड़ने में लगी है। वह इसमें कामयाब नही होगी। क्योंकि आप का एक एक वालंटियर पूरे दृढ़ संकल्प से अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है और इस तरह की धमकियों से डरने वाला नही है।   

No comments