ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में AAP धरने में हंगामा --- नेताओं में हुई बहस, देखे विडिओ ... ??

- एक महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा की टिप्पणी करने का आरोप  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के माल रोड पर आज AAP की तरफ से "संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ दिवस" आयोजित कार्यक्रम के तहत दिए गए धरने में समापन से पहले AAP नेताओ में किसी बात कोमलकेर आपस में हंगामा हो गया। जिसमें एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तीखे शब्दों का प्रयोग भी किया गया। हालांकि इस हंगामें को बढ़ने से बचाने के लिए कुछ सूझवान नेताओं ने सार्थक भूमिका निभाई और दोनों पक्षों का बीच बचाव कर उन्हें अलग कर दिया।  

पार्टी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नजदीकी क्षेत्र से समबन्धित नेता पर एक महिला नेता के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणी करने की बात को लेकर महिला नेता के साथ-साथ कुछ अन्य नेताओ के बीच बहस शुरू हो गई। और एक दूसरे पर आरोप लगाए जाने लगे।   

वहीँ सूत्र यह भी बताते हैं कि किसी नेता द्वारा एक महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इसी को लेकर आज धरने प्रदर्शन के अंत में बहस हो गई।  AAP के कुछ नेताओ दवारा मिडिया को अपने कैमरे बंद करने की बात भी कही जाती रही है।   

No comments