LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने मूडअप रेफ्रिजरेटर के साथ LG ऑबजेट कलेक्शन किया पेश .....
- टेक्नोलॉजी और खूबसूरती को नए मुकाम पर ले जाने वाला एक शानदार उत्पाद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रैंड LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत की मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी गौरी और नैनिका के सहयोग में LG मूडअपTM रेफ्रिजरेटर का अनावरण किया है। कंपनी ने लैक्मे फैशन वीक के दौरान इस रेफ्रिजरेटर के साथ अपने नये कलेक्शन को लॉन्च किया। यह कलेक्शन एलजी मूडअपTM के 1.7 लाख कलर कॉम्बिनेशंस द्वारा प्रेरित है।
LG मूडअपTM ना सिर्फ आपके मूड या व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है बल्कि आपकी लाइफस्टाइल में लग्जरी भी लेकर आता है और रोजमर्रा की जिंदगी में चार-चांद लगाता है। LG मूडअपTM में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है और यह एक बेहद खूबसूरत उत्पाद है जोकि आपको व्यक्तिगत लग्जरी का अहसास कराता है। भारत के लोगों के बीच अपनी जिंदगी में सहूलियत लाने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार किये गये समाधानों की तलाश बढ़ रही है, ऐसे में LG मूडअपTM रेफ्रिजरेटर कस्टमाइजेशन को अगले स्तर पर लेकर आया है।
इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी के इतिहास में LG ने एक जबर्दस्त उत्पाद पेश किया है, जिसने तकनीक और खूबसूरती को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इस नए फ्रिज के दरवाजे में LED पैनल लगा है जिसकी मदद से आप अपने मूड के अनुसार रंगों को बदल सकते हैं और घर में अपनी पसंद का माहौल बनाने के लिए अपना पसंदीदा म्यूजिक भी सुन सकते हैं।
मूडअपTM फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर को स्टाइल और कार्यात्मकता का निरंतर संयोजन प्रदान करने के लिए सावधानीपूर्वक बनाया गया है, जो आधुनिक परिवारों की तरह-तरह की पसंद को पूरा करता है। आकर्षक, चमकीला, मजबूत और परिष्कृत डिजाईन से भरपूर यह रेफ्रिजरेटर ख़ूबसूरती का उदाहरण होने के साथ-साथ किसी भी रसोई की सुंदरता के आकर्षण को बढ़ाता है। इसकी अभिनव मूडअप विशेषता से यूजर्स अपने मूड के अनुसार रेफ्रिजरेटर की बाहरी लाइटिंग को कस्टमाइज कर सकते हैं और अपने घरों में खुद की पसंद का माहौल बना सकते हैं।















No comments