ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 10 शराब तस्करो के खिलाफ FIR की दर्ज ...

 - आरोपिओ की तलाश के लिए छापेमारी जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

दूसरे राज्यों से सस्ते दाम पर शराब लाकर कपूरथला में महंगे दाम पर बेचने वाले 10 शराब तस्करो के खिलाफ CIA स्टाफ की टीम ने कार्रवाही करते हुए  थाना सिटी में FIR दर्ज कर तस्करो को काबू करने के लिए तलाश शुरू कर दी है।   

बताया जा रह है कि उक्त तस्कर चोरी छिपे गलत तरीका से दूसरे राज्यों से सस्ते दाम पर शराब लाकर कपूरथला में सप्लाई करते है। जिस कारण कपूरथला में सरकार के राजस्व को घाटा पड़ रहा है और यह दूसरे राज्यों की घटिया शराब धोखे से पंजाब की बता कर लोगों को बेचते है।  

पुलिस ने सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट व 420 IPC के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सभी आरोपी फरार है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

CIA स्टाफ में तैनात ASI जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ चूहड़वाल चुंगी पर मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि नवदीप कुमार उर्फ पप्पल वासी मोहल्ला मलकाना, सागर, सर्बजीत सिंह उर्फ भटूरा, हरबंस सिंह उर्फ बंसा तीनों वासी मोहल्ला मेहताबगढ़, वरुणप्रीत सिंह उर्फ नन्नू वासी मोहल्ला सीनपुर, जगदीप उर्फ जग्गी वासी मोहल्ला हाथीखाना, हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी दोधी वासी शालीमार एवन्यू, लल्ली बुल्लड़, रिंकू वासी मोहल्ला शहरियां, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी मोहल्ला प्रीत नगर जिन पर पहले भी अवैध शराब बेचने के मामले दर्ज है।  

यह सभी चोरी छिपे गलत तरीका अपना कर दूसरे राज्यों से सस्ते दाम पर शराब लाकर कपूरथला में सप्लाई करते है। जिस कारण कपूरथला में सरकार के राजस्व को घाटा पड़ता है और यह दूसरे राज्यों की घटिया शराब धोखे से पंजाब की बता कर लोगों को बेचते है। इन्होंने दूसरे राज्यों से शराब की सप्लाई लाने के लिए गाड़ियां भी रखी हुई है। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट व 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  

No comments