पंजाब पुलिस के एक IPS अधिकारी ने छोड़ी नौकरी, VRS ली ...
- सोशल मिडिया पर लिखा -- खुद को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब पुलिस के एक सीनियर IPS अधिकारी ( ADGP लॉ एंड ऑर्डर ) GS ढिल्लों ने नौकरी छोड़ दी है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मिडिया पर देते हुए कहा है कि VRS लेकर वह खुद को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं। हालाँकि इसी वर्ष उनकी रिटायरमेंट होनी थी। उन्होंने 30 साल की नौकरी के बाद VRS ली है। चर्चा यह भी है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के चलते यह फैसला लिया है।
जानकारी अनुसार ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। ऐसी भी चर्चा है कि एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस बारे उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। लेकिन ढिल्लो ने इस संबंधी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार GS ढिल्लों की तरफ से VRS लेने के लिए जो फाइल सरकार को भेजी गई थी। उसमें अपनी सेहत ठीक न होने का हवाला दिया गया था। सूत्रों की माने तो इसी मई में वह रिटायर होने वाले थे। इससे पहले उन्होंने VRS ले ली है।
















No comments