ब्रेकिंग न्यूज़

BJP उमीदवार अनीता सोम प्रकाश की जीत को महिला शक्ति सुनिश्चित करें -- नितिन चड्ढा

- चार सौ पार के लक्ष्य में होशियारपुर सीट का भी होगा योगदान   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

भाजपा आई.टी. सैल पंजाब के सदस्य एवं लोकसभा हलका होशियारपुर के आई.टी. सैल इंचार्ज नितिन चड्ढा ने फगवाड़ा सहित होशियारपुर लोकसभा हलके की समूह महिलाओं से पुरजोर अपील कर कहा कि आगामी एक जून को चुनाव चिन्ह कमल के फूल वाला ईवीएम बटन दबा कर भाजपा उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश की जीत को सुनिश्चित बनायें।  

उन्होंने बताया कि भाजपा ने PM मोदी की प्रेरणा से पंजाब में इस बार 3 अहम सीटों से महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम है। होशियारपुर के अलावा पटियाला और भठिंडा से भी भाजपा की महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। होशियारपुर से पार्टी ने प्रथम बार एक महिला को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।  

उन्होंने कहा कि अनीता सोम प्रकाश होशियारपुर सीट भाजपा की सशक्त उम्मीदवार हैं। क्योंकि पिछले 5 वर्ष के दौरान जहां हलका सांसद के तौर पर केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने चौतरफा विकास करवाया है, वहीं उनकी धर्मपत्नी अनीता सोम प्रकाश ने भी समाज सेवा करते हुए हलके में अपनी विशेष पहचान बनाई है।  

नितिन चड्ढा ने कहा कि होशियारपुर सीट पर विपक्षी पार्टियों की तरफ से जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने पिछले 5 वर्ष में कभी हलके के लोगों की सुध नहीं ली। जबकि अनीता सोम प्रकाश बतौर समाज सेविका अपने पति सोम प्रकाश के साथ होशियारपुर लोकसभा के अन्तर्गत सभी 9 विधानसभा हलकों में लगातार सक्रिय रही हैं।   

उन्होंने दावा कर कहा कि केन्द्र में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को साधते हुए PM मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बार 400 पार के लक्ष्य को साधने में होशियारपुर सीट का भी अहम योगदान होगा।  

No comments