ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में टिप्पर और बाइक की टककर, एक की मौत, दूसरा घायल .....

 - ट्रेनिंग के बाद पहले दिन बाइक पर कालेज जा रहे थे छात्र, मृतक कर रहा था नर्सिंग का कोर्स 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र डल्ला रोड पर एक टिप्पर और बाइक में भीषण टककर होने की खबर है। जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल है, जिसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नर्सिंग के छात्र है और दो माह की ट्रेनिंग मुकम्मल करने के बाद आज पहले दिन कालेज जा रहे थे। रास्ते में ही हादसा हो गया। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। 

इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI गुरदियाल सिंह ने करते हुए बताया कि टिप्पर ड्राइवर को काबू कर मामला दर्ज किया जा रहा है। और मृतक के शव को कब्जे में लकेर शवगृह में रखा दिया है। मृतक की पहचान नवदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह वासी सेंट्रल टाउन सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है।   

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सेंट्रल टाउन वासी (18 वर्षीय ) नवदीप सिंह मलसियां के ​​एपीजे नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था और दो महीने की ट्रेनिंग के बाद आज बुधवार को पहले दिन अपने साथी अजय वासी गांव जैनपुर के बाइक ( PB -08-EC-6926 ) पर सवार होकर मलसियां ​​कॉलेज जा रहे थे। जब वह डल्ला रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो अचानक सामने से एक टिप्पर ( UP -70-GT- 0783 ) आ गया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।  

आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोके पर तुरंत पहुंचकर लोगों की मदद से दोनों युवको को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय का इलाज किया जा रहा है।  

वहीँ थाना सुल्तानपुर लोधी जांच अ​धिकारी ASI गुरदियाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। और टिप्पर चालक हिंदपाल वासी राजस्थान को काबू कर परतक के परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की जा रही है।   

No comments