ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में आधी रात को महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक पर FIR दर्ज, आरोपी फरार .....

- चाचा ससुर के लड़के ने घर में घुसकर की छेड़छाड़   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना कबीरपुर पुलिस ने गांव बाउपुर जदीद में घर पर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ धारा 354ए IPC के तहत केस दर्ज किया है। हालाँकि आरोपी अभी फरार है। 

शिकायतकर्ता मनदीप कौर पत्नी धरविंदर सिंह वासी गांव बाउपुर जदीद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रेल की रात करीब 1 बजे वह अपने घर में सोई हुई थी। तभी उसके चाचा ससुर का लड़का गुरजंट सिंह उर्फ करन वासी बाउपुर उसके घर में दाखिल हुआ और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो वह भाग निकला। तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354ए आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

No comments