ब्रेकिंग न्यूज़

गुड़ पुलसिंग ---- कपूरथला पुलिस ने संदिग्ध हालातो में मिली बुजुर्ग महिला को परिवार तक पहुँचाया ....

- बाईपास के नजदीक कल देर शाम मिली थी बुजुर्ग महिला, दिमागी तौर पर भी परेशान    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में वीरवार देर शाम जालंधर बाईपास के नजदीक संदिघ्ध हालातो में घूमती हुई मिली एक बुजुर्ग महिला को उसके घर का पता लगाकर उसके परिवार तक पहुंचा कर गुड़ पुलसिंग का काम किया है। यह जानकारी सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट SHO मंजीत सिंह ने देते हुए बताया कि जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने ( 83 वर्ष ) बुजुर्ग महिला जो कि दिमागी तौर पर परेशान थी को देर शाम कपूरथला के सखी वन स्टॉप सेंटर में पहुंचा दिया था। जिसके बाद उसके हाथ में पकडे थैले से मिले आधार कार्ड के अनुसार महिला के घर की तलाश की गई और आज शाम बजुर्ग महिला परिवार को सौंप दी है।    

सिटी थाना पुलिस में तैनात जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम जालंधर बाईपास के नजदीक एक बुजुर्ग महिला घूमती देखी गई। जिसको पूछने पर वह कुछ भी नहीं बता रही थी। पुलिस ने पूछताछ में कुछ स्पष्ट नहीं बताने की स्थिति में बजुर्ग महिला को कपूरथला सिविल अस्पताल में बने सखी वन स्टॉप सेंटर में पहुंचा दिया। और उसके हाथ में पकडे थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से उसका आधार कार्ड मिला। जिसके अनुसार बुजुर्ग महिला की पहचान गुरमीत कौर ( 83 वर्ष ) पत्नी तारा सिंह वासी गांव झल बिबड़ी के रूप में हुई। 

शुक्रवार को सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम और सिटी थाना के अधिकारी अमरीक सिंह की टीम ने आधार कार्ड के आधार पर गांव झल बिबड़ी में जाकर पूछताछ की तो बुजुर्ग महिला के परिजनों से मिलकर महिला को उनके सपुर्द कर दिया है।  

वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग महिला के बेटे मलकीत सिंह ने फ़ोन पर हुई वार्ता में बताया कि कल वीरवार सुबह उनकी माता गुरमीत कौर गांव मन्सूरवाल दोना में अपनी बेटी से मिलने गई थी। लेकिन रात वापस नहीं आई तो उन्होंने सोचा कि माता शायद वहीं रह गई। मलकीत सिंह ने यह भी बताया कि माता दिमागी तोर पर बीमार है। आज दोपहर जब पुलिस तथा सखी वन स्टॉप की टीम माता को लेकर घर पहुंची तो उन्हें पता लगा कि माता गुम हो गई थी। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर तथा सिटी थाना के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।  

No comments