ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने एक नशा तस्कर किया काबू, FIR दर्ज ....

- आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान जीटी रोड पुल हमीरा के समीप एक युवक को हेरोइन लेकर आते रंगे हाथ काबू किया है। जिसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। और आरोपी नशा तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

थाना सुभानपुर के SI बलजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ सुभानपुर से हमीरा, दयालपुर, डोगरांवाल की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम गश्त करती हुई जीटी रोड पुल हमीरा के पास पहुंची तो गांव हमीरा की तरफ पक्की सड़क से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा।   

इस दौरान उसने एक मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप सिंह उर्फ सीपा निवासी जगतजीत नगर हमीरा बताया। जब पुलिस टीम ने उसके द्वारा फेंके मोमी लिफाफे की जांच की तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।   

No comments