कपूरथला पुलिस ने चाकू की नोक पर मोबाइल चीन वाले तीन बदमाशों को किया काबू, FIR दर्ज ....
- गांव टांडी औलख के नजदीक चाकू की नोक पर छीना मोबाइल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की भुलत्थ थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर मोबाइल छीन कर भागे तीन बदमाशों को काबू किया है। जिनके खिलाफ FIR दर्ज का जाँच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि काबू किये लुटेरों से एक चाकू और लुटा हुआ एक मोबाइल बरमाद किया है। इसके अलावा और भी घटनाओ बारे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार कनवीर सिंह वासी गांव बागड़ियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह अपने घरेलू कामकाज के लिए गांव बागड़ियां से बेगोवाल अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वह गांव टांडी औलख से थोड़ा आगे राधा स्वामी सत्संग डेरे के पास पहुंचा तो वहां पर 3 युवक स्कूटी पर खड़े थे। जिन्होंने मुझे हाथ देकर रोक लिया। और उक्त युवकों में से एक युवक ने चाकू दिखा कर उसकी जेब से जबरी मोबाइल फोन निकाल लिया और धमकियां देते हुए स्कूटी पर बैठ कर बेगोवाल की तरफ फरार हो गए।
इसके बाद पीड़ित ने सारी बात अपने पारिवारिक सदस्यों को बताई। वह अपने तौर पर लुटेरों की तलाश करने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि उसका मोबाइल फोन गुरविंदर सिंह वासी गांव मेतला भुलत्थ, कमलजीत सिंह व आशीष भट्टी दोनों वासी गांव तलवंडी भीला जालंधर ने छीना है।
उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों लुटेरों के खिलाफ धारा 379बी व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया और छापेमारी दौरान उन्हें काबू भी कर लिया। पुलिस लुटेरों से और भी अंजाम दी गई घटनाओ बारे पूछताछ कर रही है।















No comments