ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सड़क के पैच वर्क को लेकर AAP हल्का इंचार्ज और MLA आमने - सामने ......

 - MLA बोले --- संगत निजी पैसे एकत्र कर पैच वर्क करवा रही, AAP हल्का इंचार्ज दे रहे दखल   

- AAP हल्का इंचार्ज बोले --- लोकप्रियता के लिए MLA कर रहे राजनीतक स्टंट  

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सुलतानपुर लोधी क्षेत्र में गांव डडविंडी में मुख्य सड़क के पैच वर्क के चलते राजनीतक माहोल गरमा गया है। और क्षेत्र के MLA राणा इन्दर प्रताप और AAP हल्का इंचार्ज के बीच आमने सामने की स्तिथि बन गई है। जिसमे एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। MLA राणा इन्दर प्रताप ने आरोप लगाया कि AAP हल्का इंचार्ज ने जनता के निजी खर्च पर करवाए जा रहे काम को बंद करवाया गया था। जिसे संगत ने फिर से शुरू करवा दिया गया है। 

बता दे कि कपूरथला सुल्तानपुर लोधी मुख्य मार्ग काफी लम्बे समय से खस्ता हाल है और इसके चलते आने जाने वाले लोगो को परेशानी और बेवजह हादसों का शिकार बनना पड़ रहा है। जनता की इस समस्या को लेकर कुछ दिन पहले सुल्तानपुर लोधी के आजाद MLA राणा इंदर प्रताप ने सड़क की मुरम्मत का काम यह कह कर शुरू करवाया था। कियोंकि सरकार के बार बार ध्यान में लाने के बाद भी सड़क की मुरम्मत शुरू नही करवाई गई थी। अब यह कार्य इलाके के लोगो के सहयोग से चंदा इक्ट्ठा कर किया जा रहा है। 

MLA राणा ने यह भी कहा कि बेशक यह सड़क नेशनल हाइवे का हिस्सा बन चुकी है और इस का टेंडर लगने के बावजूद इस का काम नहीं शुरू हुआ और अब चुनाव आचार संहिता लागू है। तो संगत ने फैंसला लिया कि वह इस की मुरम्मत का कार्य खुद ही शुरू करवायेंगे। जिसके चलते उन्हों ने इसका काम शुरू करवा दिया। परन्तु यह गतिविधि उनके राजनीतक विरोधी और AAP के हल्का इंचार्ज को हजम नही हुई और उन्हों ने सरकारी दबाव बना कर काम रुकवाने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस काम को संगत के सहयोग से जारी रखेंगे ताकि आम लोगो को आ रही मुश्किलों से निजात मिल सके।   

वहीँ दूसरी तरफ MLA राणा द्वारा आगये गए आरोप का जवाब देते हुए AAP हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि MLA राणा दवारा यह सब एक राजनीतक ड्रामा है और उनका परिवार इस तरह के सियासी खेल खेलने के लिए माहिर है। सज्जन चीमा ने यह भी कहा की विधायक और अन्य कोई भी अगर यह साबित कर दे की उन्होंने इस काम में खलल डाली है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। सज्जन सिंह चीमा ने स्पष्ट किया कि इस सड़क के काम का टेंडर हो चुका है। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह काम शुरू नही हो सका था।  

No comments