कपूरथला की युवती को शादी का झांसा दे भगा ले जाने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज ....
- युवती घर से मैगी लेने गई लेकिन वापस नहीं आई
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने धारा 363, 366ए IPC के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार धरमू वासी ग्राम शैलजा पोस्ट सेधपा बड़ा मल्हेरा छतरपुर हाल वासी पुड्डा अर्बन एस्टेट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीते दिन उसकी दोनों लड़कियां घर में मौजूद थी। इस दौरान एक लड़की दुकान से मैगी लेने चली गई। मगर वह वापिस नहीं आई।
उन्होंने अपने तौर पर लड़की की काफी तलाश की। आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई। मगर कोई सुराग नहीं मिला। अब उन्हें पता चला है कि उसकी लड़की को दीपक वासी बैक साइड रेलवे स्टेशन संतोष नगर मंदिर रोड जालंधर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।
थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 363,366ए आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।















No comments