ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, महिला सहित 3 काबू ...

48 किलो हेरोइन और 21 लाख ड्रग मनी के साथ नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब की जालंधर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 48 किलो हेरोइन और 21 लाख ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस दवारा काबू किए गए आरोपी जालंधर और नवांशहर के बताये जा रहे हैं।  

जानकारी अनुसार यह सिंडिकेट पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, तुर्की और कनाडा से चल रहा था। काबू किए गए सभी आरोपियों के लिंक पाकिस्तान सहित उक्त देशों के साथ थे। आरोपियों से पुलिस ने 21 लाख ड्रग्स मनी के साथ नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की है।   

भारत में उक्त तस्करों का नेटवर्क जम्मू कश्मीर और गुजरात से चल रहा था। दोनों राज्यों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के सरगना बैठे हुए हैं। जिन्हें लेकर फिलहाल सिटी पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों से पुलिस ने 3 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की है। वहीँ इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 

पुलिस काबू किये आरोपियों के लिंक खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी विदेश और देश में किन तस्करों के लिंक में थे। बता दें कि बरामद की गई हेरोइन जालंधर की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। 

No comments