कपूरथला में एक 70 वर्षीय वृद्ध पर नाबालिग लड़की से जबर जनाह करने का आरोप ....
- पीड़ित नाबालिग लड़की सिविल अस्पताल में भर्ती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के गांव बलालों में एक व्यक्ति पर गांव निवासियों ने गांव की ही एक 14 वर्षीय बालिका के साथ जबरन बलात्कार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं तथा थाना सदर पुलिस को सूचना दी है। वही पीड़ित बालिका को गंभीर अवस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए गांव निवासियों ने बताया कि गांव का एक लगभग 70 वर्षीय व्यक्ति रमेश गांव की ही एक 14 वर्षीय लड़की को पिछले कई दिनों से बहला फुसला कर खेतों में ले जाता था तथा उसके साथ गलत काम करता था। गांव निवासियों ने बताया कि जब उक्त बालिका की हालत बिगड़ गई तो उसके परिजनों तथा गांव निवासियों को मालूम पड़ा और वे उसे सिविल अस्पताल ले आए तथा घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल तथा आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा इंचार्ज व पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान थाना सदर पहुंचे तथा पुलिस को आरोपित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। इस मौके पर थाना सदर प्रभारी ने विश्वास दिलवाया कि जल्द ही मामले की जांच कर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

~5.jpeg)













No comments