कपूरथला में दामाद द्वारा ससुर की हत्या मामले में मुख्य आरोपी दामाद काबू ...
- मृतक की बेटी ने बुआ के बेटे से किये विवाह को लेकर चल रही थी रंजिश, 4 पर दर्ज हुई थी FIR
- एक आरोपी को पुलिस ने पहले किया था काबू, FIR में नामजद दो महिलाओ की तलाश जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव सैफलाबाद में कुछ दिन पहले दामाद द्वारा अपने ससुर की बेरहमी से हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी दामाद गुरप्रीत सिंह को भी अब पुलिस ने काबू कर लिया है। जबकि उक्त मामले में बजुर्ग गुरमुख सिंह वासी गांव सैफलाबाद की मौत के बाद थाना फत्तूढींगा पुलिस ने दो महिलाओं सहित 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज FIR में नामजद एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO कंवरजीत सिंह ने बताया कि दर्ज मामले में नामजद अन्य दो आरोपी महिलाओ की तलाश भी की जा रही है।
थाना फत्तूढींगा SHO कंवरजीत सिंह से मिली जानकारी अनुसार मनजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह वासी गांव सेफलाबाद ने पुलिस को बताया था कि उसकी छोटी बहन परमजीत कौर ने अपनी मर्जी के साथ उसकी बुआ कुलदीप कौर के बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उसकी बुआ कुलदीप कौर भी अपने परिवार सहित गांव सेफलाबाद में ही किसी NRI की कोठी में रहती थी।
उसकी बुआ का लड़का गुरप्रीत सिंह जान बूझकर उसकी बहन बहन के साथ गांव में घूमता था। और ऐसा करने से से उसे रोकते थे कि उनके गांव में बदनामी हुई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई। और 10 अप्रैल को रात लगभग 10 बजे हुए झगड़े के दौरान उसके पिता गुरमुख सिंह गंभीर घायल हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना फत्तूढींगा पुलिस ने मृतक के बेटे मनजीत सिंह के बयान पर चारों आरोपियों कुलदीप कौर, कारज सिंह, गुरप्रीत सिंह व सोनिया के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली थी। और आरोपी कारज सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था।
SHO कंवरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव सेफलाबाद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी गिरफ्तार कर लिया है जिसको माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।















No comments