कपूरथला के "जैक एंड जिल स्कूल" में महिला टीचर के सुसाइड मामले में परिजनों ने घेरा DSP ऑफिस ...
- परिजनों की मांग FIR में नामजद तीनों आरोपियों को किया जाए गिरफ्तार
- दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तीसरे आरोपी प्रिंसिपल की तलाश जारी -- DSP
- तीन डॉक्टर्स के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के RCF परिसर में शारीरिक अक्षमता वाले बच्चों के "जैक एंड जिल स्कूल" में महिला टीचर के सुसाइड मामले में पुलिस दवारा तीन आरोपिओ के खिलाफ दर्ज की गई FIR के बाद जहाँ पुलिस मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयारी में है। वहीँ मृतक टीचर के परिजनों ने आज सुबह से DSP का ऑफिस का घेराव किया हुआ है। परिजनों की मांग है कि स्कूल की महिला प्रिंसिपल रश्मि के साथ साथ चपरासी रमेश कुमारऔर उसकी पत्नी बबिता रानी को गिरफ्तार किया जाये।
DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्रिंसिपल सहित तीन को नामजद कर FIR दर्ज की गई है। और मृतक महिला टीचर के परिजनों की मांग को देखते हुए स्कूल कर्मी रमेश कुमार और उसकी पत्नी बबिता रानी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीँ मर्तक युवती का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है।
बता दे कि कपूरथला के RCF परिसर में चल रहे "जैक एंड जिल स्कूल" के क्वार्टर में वीरवार शाम महिला टीचर रमनदीप कौर का शव लटकता हुआ मिला था। जिसके बाद मौके पर पहुंची भुलाना चौकी पुलिस तथा DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने शव कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी थी। और मृतक युवती के पिता अमरजीत सिंह वासी गांव नेहसरा दसुहा ने शक जाहिर किया था कि उनकी बेटी रमनदीप कौर को स्कूल प्रिंसिपल और चपरासी बबिता और उसका पति रमेश कुमार पर मानसिक प्रताड़ित करते थे।
मृतक युवती के पिता अमरजीत सिंह के बयान पर थाना सदर में तीन आरोपिओ को नामजद करते हुए FIR दर्ज की गई है। जिसमे स्कूल प्रिंसिपल रश्मि, महिला चपरासी बबिता रानी और उसके पति रमेश कुमार को नामजद किया गया है।
वहीँ मृतक युवती के परिजनों ने कपूरथला पुलिस की ढीली कार्रवाई को देखते हुए आज सुबह से ही DSP सब डिवीजन के ऑफिस का घेराव किया और मांग की है कि FIR में नामजद तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। तभी वह पोस्टमार्टम करवाएंगे।
DSP सबडिवीजन के ऑफिस के बाहर खड़े परिजनो के रोष और मांग के मामले में DSP हरप्रीत सिंह ने बताया कि FIR में नामजद तीनों आरोपियों में से स्कूल की पियन बबिता रानी तथा उसके पति रमेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। और परिजनों को आश्वासन दिया है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।
मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों के बोर्ड ने किया है। जिसमें डॉ. निहारिका डॉ. रश्मि तथा डॉ. अमरजीत सिंह है। SMO डॉ संदीप धवन ने बताया कि शव पर कोई भी मारपीट तथा जबरदस्ती करने का कोई निशान भी नहीं है।
DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि मृतक महिला टीचर के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड के डॉक्टर्स दवारा किया जा रहा है। और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायगा।















No comments