ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की सिटी पुलिस ने कोठिओ में चोरी करने वाले एक चोर को किया काबू ...

 - चोरी किए हुए तीन सिलेंडर बरामद, अदालत से रिमांड की मांग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने डीसी चौंक के समीप दो कोठी से 3 गैस सिलेंडर, सीसीटीवी कैमरे, टुलू पंप चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के खिलाफ धारा 454, 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी किए हुए तीन सिलेंडर भी बरामद कर लिए है। चोर से और पूछताछ की जा रही है। संभीवना है कि उससे और भी कई अहम खुलासे हो सकते है। 

जगतार सिंह वासी त्रिलोकपुरा हाल निवासी डीसी चौंक कोठी नं.2 करतारपुर रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनकी कोठी नं.2 के नजदीक कोठी नं.3 में डॉ.वरिंदर सिंह गिल की कोठी से अज्ञात चोर एक टुलू पंप, सीसीटीवी कैमरा व एक गैस सिलेंडर कोठी के अंदर दाखिल होकर चोरी कर ले गए थे। मेरी कोठी से भी अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे चोरी किए थे। 4 अप्रैल को मैं व प्रिंसीपल संतीश कुमारी शर्मा डीएवी स्कूल गए हुए थे। 

जब वह वापिस घर लौटे तो देखा कि चोर रसोई के कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर से 2 गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो चुके थे। उन्होंने अपने तौर पर चोरों की काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला। अब उन्हें पता चला है कि कोठी नं.2 व कोठी नं.3 से संजू उर्फ शोरु निवासी न्यू जट्‌टपुरा ने ही 3 गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी किया है। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  

No comments