कपूरथला के पूर्व जिलाधीश IAS करनैल सिंह ने दिया इस्तीफा, पढें क्यों ... ??
- रिटायरमेंट से 5 माह पहले निजी वयस्तताओ का कारण बता कर दिया इस्तीफा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के एक और IAS अधिकारी करनैल सिंह ने रिटायरमेंट से पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया है। और समय से पहले सेवानिवृत्ति की मांग की है। हालाँकि 2015 बैच के इस अधिकारी ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह घरेलू और निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। यह भी बता दे कि उनका रिटायरमेंट 30 सितंबर 2024 में होना था। इससे कुछ दिन पहले IAS परमपाल कौर ने भी इस्तीफा दिया था।
करनैल सिंह ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है और उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. वह केवल अपने निजी कार्य और व्यस्तताओं के कारण जल्दी निकलना चाहते थे। वैसे भी उनकी रिटायरमेंट 30 सितंबर को होनी थी। उन्होंने मीडिया में चल रही कई तरह की चर्चाओं जिनमे ( पोस्टिंग नहीं मिलने के कारण इस्तीफा देने की बात कही जा रही है ) पर विराम लगाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत है।
उन्होंने यह भी कहा कि वह जिमीदार परिवार से संबंधित है और जमीन से संबंधित कई काम करने होते है। इन्ही वयस्तता के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है।
यह भी बता दे कि IAS करनैल सिंह की आखिरी पोस्टिंग DC कपूरथला थी और उन्हें बदलने के बाद कोई पोस्टिंग नहीं दी गई। वह PCS से प्रमोट होकर IAS बने थे।















No comments