कपूरथला भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर पुतला जलाया .....
- केजरीवाल देश के इतिहास में पहले CM है जो कह रहे हैं कि जेल से सरकार चलाएंगे -- खोजेवाल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराने के बाद भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग को लेकर भाजपा नेताओ ने चारबत्ती चौंक पर जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेत्रत्व में विरोध प्रदर्शन और पुतला जलाया है।
जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बने रखने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है। वह देश के इतिहास में पहले मुख्यमंत्री है जो कह रहे हैं कि जेल से सरकार चलाएंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
खोजेवाल ने कहा कि जेल से गैंग चलता है सरकार नहीं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की इस अनैतिक कार्यों की वजह से भाजपा को सड़क पर उतरना पड़ा है। केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। और कोर्ट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि ED के पास मुख्यमंत्री के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य दिए हैं। इसके बाद भी वह इस्तीफा नहीं दे रहे है। यह AAP और मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है।
खोजेवाल ने कहा कि पंजाब की शराब पॉलिसी भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर है। इस लिए पंजाब की शराब पॉलिसी की भी जांच ED से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने केजरीवाल का समर्थन करने वाले विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर भी हमला बोला। और कहा कि केजरीवाल को भ्रष्ट कहने वाले अब उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि I. N. D. I. में शामिल दलों ने अब यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने आगे कहा आप नेताओ को केवल प्रचार की चिंता है। वह किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहने के भूखे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य राजेश पासी, जगदीश शर्मा, कमल प्रभाकर, राकेश गुप्ता, सरबजीत सिंह दिओल, विक्की गुजराल, अश्वनी तुली, अशोक माहला, सन्नी बैंस, रोशन लाल सभरवाल, रविंदर शर्मा, साहिल वालिया, सरबजीत बंटी, हरमन, राजन ठीगी, अश्वनी भोला, जशन, सैम, शेरी,धर्मवीर मल्होत्रा, महिंदर सिंह बलेर, लक्की सरपंच,अशोक भट्टी, विशु, शमा, सुनील शर्मा, सुशील, जगजीत चोपड़ा, हरबिंदर सिंह, मोहित अरोड़ा, मेहुल नरूला आदि मौजूद रहे।















No comments