कपूरथला में नाबालिक लड़की को भगा ले जाने वाले युवक पर FIR दर्ज ....
- पिता की शिकायत पर आरोपी पर धारा 363, 366 -ए के तहत कार्यवाही, तलाश के लिए छापेमारी जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने के आरोप में तरन तारण वासी एक युवक पर थाना सिटी -2 अर्बन एस्टेट पुलिस ने FIR दर्ज किया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI राजविंद सिंह ने करते हुए बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार मंसूरवाल दोना वासी प्रकाश ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल की रात को जब वह अपने काम से घर वापस आया, तो उसकी छोटी बेटी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन, जो की 17 साल 5 महीने की है, शाम लगभग 7:30 बजे घर में पड़े दस्तावेजों के थैले से कुछ कागज लेकर बाहर चली गई है। और अभी तक घर वापस नहीं आई। उन्होंने अपनी बेटी के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद आ रहा था।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने तौर पर ट बेटी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। अब उन्हें पता चला है कि उनकी नाबालिक लड़की को प्रितपाल उर्फ प्रिंस जोहल वासी गांव जोहल ढाएवाल तरन तारण उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।
सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के जांच अधिकारी ASI राजविंदर सिंह ने बताया कि पिडित पिता की शिकायत पर आरोपी प्रितपाल के खिलाफ धारा 363, 366 -ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

~5.jpeg)













No comments