कपूरथला के CPRC कार्यालय में मिला एक लावारिस बैग, बम होने का अंदेशा, पढ़े क्या है मामला...
- 500 मीटर के क्षेत्र किया सील, बम स्क्वायड की टीम को भी बुलाया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी रोड पर DSP सब डिवीज़न दफ्तर के नजदीक CPRC कार्यालय में लावारिस बैग में बम्ब मिलने की सूचना है। जिसके बाद मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। और सभी आसपास के दफ्तर खाली करवा लिए हैं। मौके पर पहुंचे SP गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 500 मीटर के क्षेत्र को सील किया गया है। और बम स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।
SP गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह गतिविधि एक मॉकड्रिल का हिस्सा है। जिसमें सभी संबंधित यूनिट को इंवॉल्व किया गया है। और ऐसी स्थिति आने पर किस तरीके से और कितने समय में इस स्थिति से निपटा जा सकता है। यह जाँच मॉकड्रिल दवारा की गई है।
जानकारी के अनुसार सुलतानपुर लोधी रोड पर सदर थाना और DSP सबडिवीजन ऑफिस के साथ लगती इमारत CPRC कार्यालय में एक लावारिस बेग मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने बैग में बम होने का अंदेशे को देखते हुए। सारे क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है। और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ-साथ बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर बुलाई हुई है।
मौके पर पहुंचे एसपी हेड क्वार्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बम के अंदेशा को देखते हुए 500 क्षेत्र को सील कर इस दायरे में आते सभी दफ्तर खाली करवा लिए गए है। और बम स्क्वॉड की टीम द्वारा बम को डिफ्यूज करने के लिए तैयारी की जा रही है।















No comments