ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महिला के गले से सोने की चेन छीन भाग रहे स्नैचर को लोगो ने किया काबू , धुनाई ...

 - स्नैचर को सिटी थाना पुलिस के किया हवाले, पुलिस कर रही जांच   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सब्जी मंडी में रात एक महिला के गले से सोने की चैन छीनने की घटना घटी है। हालाँकि चैन स्नेच कर भाग रहें स्नेचर को मोके पर मौजूद लोगो और दुकानदारों ने काबू कर लिया। और उसकी जमकर धुनाई कर दी। और पीटते हुए उसे थाना सिटी लेजाकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों द्वारा स्नैचर को काबू कर धुनाई करने संबंधी घटना की एक विडिओ भी वायरल हो रही है। वही सिटी थाना के ड्यूटी अफसर ASI हरजीत सिंह ने बताया कि मामलें की जांच कर रही है।  

मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग 8 बजे सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आई एक महिला के गले से सोने की चेन एक स्नैचर ने झपट ली, और मौके से भागने लगा। तभी पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने के बाद भाग रहे स्नेचर को मंडी में मौजूद लोगों तथा कुछ दुकानदारों की मदद से काबू कर दिया गया। काबू किये स्नैचर की पहले अच्छी तरह से धुनाई की गई। फिर उसे पीटते हुए लोग सिटी थाना ले गए। जहां उन्होंने स्नेचर को सिटी थाना में मोके पर तैनात पुलिस अधिकारिओ के हवाले कर दिया।  

वहीँ सिटी थाना के ड्यूटी अफसर ASI हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। फ़िलहाल काबू किये आरोपी युवक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत भी नहीं आई है।  

No comments