ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिला बार के सदस्यों ने एक महिला जज के खिलाफ खोला मोर्चा ...

- माननीय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजी लिखित शिकायत  

- महिला जज के तबादले तक अदालत का किया जाएगा बॉयकॉट  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज कपूरथला में तैनात एक महिला जज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला बार के वकीलों का रोष है कि उक्त महिला जज का रवैया वकीलों के साथ सही नहीं है। इसलिए जिला बार की टीम ने एक बैठक के बाद में जज की शिकायत माननीय हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को करते हुए तबादले की मांग की है। इसकी जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजवीर सिंह बाबा ने बताया कि जब तक महिला जज का तबादला नहीं होगा तब तक उनकी अदालत में कोई भी वकील नहीं जाएगा।  

कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजवीर सिंह बाबा ने बताया कि कपूरथला में तैनात ACJM द्वारा एक सीनियर वकील चंदरशेखर के क्लाइंट की जमानत को लेकर बीते दिनों को विवाद हो गया था। जिसमें महिला जज ने अपने  तानाशाही रवैये के चलते मुवक्किल को जमानत तक भी नहीं दी थी। और उसे वकील बदलने की सलाह दी गई थी।  

इसके बाद जिला बार एसोसिएशन सदस्यों ने सेशन जज के साथ मीटिंग कर उक्त महिला जज के खिलाफ शिकायत दी गई। सेशन जज के हस्तक्षेप के बाद किसी अन्य सीनियर जज ने जमानत मंजूर कर दी। वहीँ महिला जज के इस रवैया से खफा जिला बार एसोसिएशन ने आज एक मीटिंग की। और उसमें यह तय किया गया कि महिला जज की शिकायत माननीय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ-साथ कपूरथला के एडमिनिस्ट्रेटिव जज व सेशन जज को भी की गई। उन्होंने यह भी बताया कि सीनियर वकील करम सिंह वालिया, शमशेर सिंह, PK पंडित अमनदीप सिंह और सुरिंदर शर्मा के साथ भी जज दवारा बदसलूकी की गई थी। 

वहीं बार के सदस्यों ने जज का तबदला करने की मांग के तहत यह फैसला लिया कि उक्त महिला जज के तबादले तक कोई भी वकील उनकी अदालत में नहीं जाएगा। और पूरी तरह से उनकी अदालत का बायकट किया जायगा है।   

बैठक में जिला बार एसोसिएशन प्रधान राजबीर सिंह बावा, उप प्रधान पीयूष मनचंदा, महासचिव सतिंदरपाल सिंह खिंडा, हरचरण सिंह, राकेश शर्म, चंदर शेखर शर्मा,, राजीव पुरी,सुरेश कालिया, एसपीएस रत्ती, आरपीएस बाजवा, जेजेएस अरोरा, संदीप वालिया, दर्शन सिंह,प्रताप सिंह, सुशील रावल,, एसएस मल्ही, अजय कुमार, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सुरेश चोपड़ा, मुकेश गुप्ता, राकेश आनंद, गुरमीत सिंह , पूजा नेगी, वरखा रानी, दीपिका शीतल, जसप्रीत ढिल्लो, हमीश,कुमार, नवीन कपूर नितिन शर्मा, गुरजिंदर पाल सिंह, सुखविंद्र जसवाल,विकास ओपल, दलजीत सिंह, राघव धीर, हरमन साही आदी शामिल थे।   

No comments