कपूरथला CIA स्टाफ ने नशा तस्कर किया काबू, 40 ग्राम हेरोइन बरामद ...
- पुलिस टीम देख आरोपी घबरा गया, हाथ में पकडे लिफाफे को फेंका, जिमसे थी हेरोइन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में CIA स्टाफ ने टैलीफोन एक्सचेंज के नजदीक एक नशा तस्कर को हेरोइन सहित काबू किया है। जिसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किये नशा तस्कर के खिलाफ थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
CIA स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि SI निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित स्टेट श्री गुरुद्वारा साहिब की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम टैलीफोन एक्सचेंज के नजदीक पहुंची तो स्कूल की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और पीछे की तरफ भागने लगा।
इस दौरान उसने हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस टीम ने काबू किये युवक द्वारा फेंके मोमी लिफाफे की जांच की तो उसमें से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलजिंदर उर्फ सोनू वासी मोहल्ला उच्चा धोड़ा बताया। वहीँ आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। और नशा किसको सप्लाई करने आया बारे आरोपी से पूछताछ की जा रही है।















No comments