पंजाब शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित ...
- लुधियाना की अदिति ने 100% अंक किए हासिल, दूसरे और तीसरे स्थान पर भी रही लड़कियां
खबरनामा इंडिया ब्यूरो, पंजाब
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दवारा 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किये गए है। जिसमे लुधियाना की अदिति ने पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। लुधियाना के शिमलापुरी में पढ़ने वाली अदिति ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के मुकाम को हासिल किया है।
वहीं लुधियाना की अलीशा ने 650 में से 645 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान पाया है। इसके साथ ही अमृतसर के बाबा बकाला के अंबर पब्लिक स्कूल की करमनप्रीत कौर ने 645 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सतबीर बेदी द्वारा घोषित परिणाम बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 2,81,098 स्टूडेंट्स दसवीं की परीक्षा में बैठे थे। जिनमें से 2,73,348 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल पास प्रतिशतता बीते साल के मुकाबले गिरी है। बीते साल जहां पास पर्सेंटेज 97.54% थी, वहीं यह पर्सेंट 97.24% दर्ज की गई है।
इस साल टॉप पोजिशन पर लड़कियां रही हैं। इतना ही नहीं, परीक्षा में पास पर्सेंटेज में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। इस साल 1,32,642 में से 1,30,132 लड़बकियां पास हुई हैं, जो 98.11% है। वहीं 148445 में से 143206 लड़के पास हुए हैं। जिनकी पास पर्सेंट 96.47% रही है।
वहीँ इस वर्ष 11 ट्रांसजेंडर्स भी 10 वीं की परीक्षा में बैठे, जिनमें से 10 ने परीक्षा पास की है। वहीं, इस साल शहरों से अधिक पास पर्सेंट गांवों की रही है। ग्रामीण एरिया के स्कूलों की पास पर्सेंटेज 97.58% रही, वहीं शहरी स्कूलों की पास पर्सेंटेज 96.6% रही है।















No comments