कपूरथला पहुंचे पंजाब के ACEO --- "इस बार 70 पार" के नारे को पूरा करने पर दिया जोर ...
- चुनाव तैयारियों एवं प्रबंधों का लिया जायजा, अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की विस्तृत चर्चा की
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पोलिंग स्टेशनों पर आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करने के लिए कपूरथला पहुंचे पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश नायर ने DC, SSP, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और चुनाव से संबंधी विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ विचार चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि पोलिंग बुथों पर वोटरों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध अमल लाया जाये।
जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में मीटिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश नायर ने स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए 'इस बार 70 पार' के नारे को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जाये ताकि चुनाव के दौरान 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हो सके। उन्होंने कहा कि जिन पोलिंग बुथों पर पिछले चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत कम हो रहा था, वहां विशेष ध्यान देकर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाये।
जिला प्रशासन द्वारा वोटर जागरूकता के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि स्वीप गतिविधियों में युवाओं, विद्यार्थियों एवं दिव्यांगजनों की अधिक से अधिक भागीदारी कराई जाये। उन्होंने जिला चुनाव अमले को निर्देश दिये कि दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए वोटरों की सुविधा के लिए पोलिंग स्टेशनों पर समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये, विशेषकर छायादार स्थानों पर जहां वोटरों की लाइन लगनी है, ताकि लोग आसानी से वोट कर सकें
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने मीटिंग के दौरान स्थानीय विरसा विहार में बनने वाले दो गिनती केंद्र वाले स्थल का दौरा किया और जिला चुनाव अधिकारी से गिनती केंद्रों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
DC-कम-जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल ने अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी को जिले में पड़ते चारों विधानसभा क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधान सभा हलका कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी लोक सभा हलका खडूर साहिब में आते हैं और इन दोनों हलकों की वोटों की गिनती स्थानीय विरसा विहार में की जाएगी। शेष दो विधानसभा क्षेत्र फगवाड़ा और भुलत्थ, जो लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में आते हैं, के वोट होशियारपुर में गिने जाएंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के दौरान वोटरों को वोट के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा युथ पोलिंग बूथ, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष पोलिंग बूथ बनाना के साथ-साथ ग्रीन पोलिंग बूथ बनाने की योजना है, जिसमें वोट डालने के बाद बाहर निकलने पर वोटरों को पौधे दिए जाएंगे।
SSP वत्सला गुप्ता ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है और जिला पुलिस चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएगी।उन्होंने कहा ज़िला पुलिस द्वारा पैरा मिलटरी फ़ोर्स सहित जिले भर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके सतर्कता बढ़ा दी गई है और ढिलवां में हाईटेक नाकाबंदी स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 63 हजार किलो लाहन बरामद किया जा चुका है और अवैध शराब सप्लाई और लाहन निकालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में पहुंचने पर अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी का डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी. तथा अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। हरीश नायर, अमित कुमार पांचाल और वत्सला गुप्ता ने भी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर पौधे लगाए। उन्होंने परिसर के प्रवेश द्वार पर सेल्फी पॉइंट पर एक तस्वीर भी ली। इस अवसर पर एस.पी हेडक्वार्टर गुरप्रीत सिंह गिल, समूह सहायक रिटर्निंग अधिकारी, डी.एस.पी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
















No comments