Breaking --- कपूरथला RCF परिसर में एक स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला महिला टीचर का शव ...
- परिजनों ने मौत पर किया संदेह प्रकट. प्रिंसिपल और चोकीदार पर लगे गंभीर आरोप
- परिजनों के बयान पर धारा 306 के तहत कार्यवाही -- DSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के RCF परिसर में शारीरिक अक्षमता वाले बच्चों के लिए चल रहे जेक एंड जिल स्कूल में आज देर शाम एक महिला टीचर का अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता हुआ मिला है। जिसकी सूचना मिलने के बाद DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जान शुरू कर दी है। मृतक महिला टीचर की पहचान रमनदीप कौर 32 वर्ष पुत्री अमरजीत सिंह वासी गांव नेसरा दसुहा के रूप में हुई है।
DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि महिला टीचर के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल तथा एक चौकीदार पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मृतक युवती के पिता के बयान दर्ज कर धारा 306 के तहत FIR दर्ज करने कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी अनुसार RCF परिसर में फिज़िकली अक्षमता वाले बच्चो के स्कूल "जैक एंड जिल स्कूल" परिसर में एक महिला टीचर रमनदीप कौर के कमरे में उसका शव लटकता हुआ मिला है। जिसको सबसे पहले केयरटेकर महिला कर्मी ने देखा और स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भुलाना चौकी पुलिस तथा DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने जाँच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पातल के शवग्रह में रखवा दिया है। और मामले की जांच करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किये जा रहे है।
मृतक युवती के पिता अमरजीत सिंह वासी गांव नेसरा दसुहा के अनुसार उनकी बेटी रमनदीप कौर पिछले 4 वर्षों से इस स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही है। आज शाम उन्हें पुलिस से सूचना मिली है कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है।
DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। युक्ति के पिता अमरजीत सिंह की शिकायत पर धारा 306 के तहत कार्रवाई की जा रही है।















No comments