ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में सर्च दौरान प्रतिबन्धित सामान बरामद ....

- बैरकों में चेकिंग दौरान  7 मोबाइल फोन बरामद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला मॉडर्न जेल में अलग-अलग बैरकों में बंद कैदियों व हवालातियों की चेकिंग दौरान जेल प्रबंधन को 7 मोबाइल फोन बरामद हुए है। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सतपाल सिंह व कुलजीत सिंह ने बताया कि वह जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती विजय कुमार वासी पगजिया पगलिया जालंधर व हवालाती सरवण सिंह निवासी गांव लाटियांवाल के कब्जे से 2 मोबाइल फोन एक सिम समेत बैटरी बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने दोनों मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

वहीँ जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट गुरजिंदर सिंह ने बताया कि CRPF व जेल गार्द के साथ जेल की सभी बैरकों में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों में बंद हवालाती सुखचैन सिंह वासी पीर मुहम्मद मक्खू फिरोजपुर, हवालाती शंकर वासी गांव फजलाबाद फत्तूढींगा व हवालाती सूरज वासी चाचा कालोनी लोहिया जालंधर के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक सिम समेत बैटरीज बरामद हुई। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोन व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।  

No comments