कपूरथला पुलिस के आश्वासन के बाद बर्खास्त इंस्पेक्टर के पिता का अंतिम संस्कार ....
- SP D ने नवदीप सिंह के घर पहुंच दुःख प्रकट किया और उनपर दर्ज मामले में जल्द न्याय दिलाने का दिया आश्वासन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में पीड़ित बर्खास्त इंस्पेक्टर के पिता का डिप्रेशन के चलते हुए देहांत के बाद इंसाफ मिलने पर ही अंतिम संस्कार करने के फैसले में नया मोड़ आया है। जिसमे पुलिस प्रशासन की तरफ से SP D सरबजीत राय दवारा जल्द न्याय दिलाने और लापरवाही करने वाले अधिकारिओ के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद नवदीप सिंह के पिता हरनेक सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
SSP कपूरथला और पुलिस प्रशासन की तरफ SP D सरबजीत राय और पुलिस टीम ने उनके घर पहुँच जहाँ उनके पिता के देहांत पर दुःख प्रकट किया वहीँ उनको जल्द इंसाफ दिलाने और निष्पक्ष जाँच कर संबंधित अधिकारिओ पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
बता दे कि बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने मंगलवार को पिता हरनेक सिंह के देहांत के बाद पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान खड़े किए थे। और पुलिस विभाग द्वारा उन पर की गई कार्यवाही से डिप्रेशन में चल रहे उनके पिता का देहांत होने की बात कही थी। नवदीप सिंह ने यह भी कहा था कि जिन पुलिस अधिकारियों ने बिना जांच किए उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। तभी वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करेंगे।















No comments