ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से गुरुदवारा श्री पटना साहिब माथा टेकने गई महिला लापता ...

 - 8 अप्रैल को विदेश में बेटे से हुई बात, उसके बाद से फ़ोन हुआ स्विच ऑफ  

- कपूरथला पुलिस ने महिला की तलाश के लिए पटना साहिब पुलिस को भेजी ईमेल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव शालापुर दोना वासी एक महिला के पटना साहिब में लापता होने की खबर है। जिसकी सूचना परिजनों ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस को भी दी है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO हरगुरदेव सिंह करते हुए बताया कि परिजनों की सूचना के बाद जाँच की कार्यवाही करते हुए पटना साहिब के संबंधित थाना को ईमेल दवारा सम्पर्क कर महिला की तलाश के लिए कहा गया है।    

जानकारी अनुसार बलवीर कौर (50 वर्षीय) वासी गांव शालापुर दोना 2 तारीख की सुबह घर से पटना साहिब गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए गई थी। और पटना साहिब पहुंचने के बाद उसने 5 तारीख को श्री गुरुद्वारा साहिब परिसर के धर्मशाला में कमरे को छोड़कर वहां से निकली थी। जिसके बाद 8 तारीख को विदेश में बैठे उसके बेटे से उसकी फोन पर बातचीत भी हुई। लेकिन उसके बाद बलवीर कौर का फोन स्विच ऑफ आने लगा। 

महीअल के परिजन लगातार उससे सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन अभी तक लापता बलवीर कौर का पता नहीं लगा है। यह भी बता कि परिजनों ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस को सूचना देने के बाद वह खुद भी पटना साहिब उसकी तलाश के लिए गये हुए है। लेकिन अभी तक बलवीर कौर का कुछ पता नहीं चल पाया है। एक सप्ताह तक पटना साहिब में महिला की तलाश करने के बाद असफल हो आज परिजन वापिस आ रहे है। दूसरी तरफ सुल्तानपुर लोधी थाना के SHO हरगुरदेव सिंह के अनुसार वह पटना साहिब की पुलिस से सम्पर्क में है। और पटना साहिब की पुलिस महिला को तलाशने में जुटी हुई है।  

No comments