ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने बंबीहा गिरोह का गुरगा 2 पिस्तौल सहित किया काबू ....

 - 25 वर्ष की आयु में 26 मुकदमे दर्ज, अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस ने बंबीहा गिरोह के एक गुर्गे को हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उसके कब्जे से 2 पिस्टल बरामद किए हैं। यह जानकारी SP फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने दी है।  

SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया के थाना सदर के SHO बलविंदर सिंह ने 12 मार्च को दिलदार सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी गांव जेठूवाल जिला अमृतसर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक पिस्टल व 9 लाख 80 हजार रुपए की नगदी बरामद की थी। वहीँ दिलदार सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह पिस्तौल वह विशाल उर्फ विक्की पुत्र साब सिंह वासी गांव सोढ़ी थाना सदर पिपली जिला कुरुक्षेत्र से लेकर आया है। 

SP ने बताया कि विशाल उर्फ विक्की को केस में नामजद किया गया, इसके बाद विशाल जो कि कत्ल के एक मुकदमे में जिला जेल कुरुक्षेत्र में बंद था को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के बाद उसके घर से एक पिस्टल 32 बोर व एक देसी कट्टा बरामद किया।  

SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया के विशाल ने पूछताछ में खुलासा किया के वह बंबीहा ग्रुप के साथ संबंध रखता है और मध्य प्रदेश से गैर कानूनी हथियार  लाकर अलग-अलग जगह पर बेचता है। विशाल 25 वर्ष का है और इसके खिलाफ कत्ल, इरादा कत्ल व असलहा एक्ट के हरियाणा व पंजाब में कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं।  

उन्होंने बताया कि विशाल अनेक तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र एरिया में बहुत सरगम था। उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल को अदालत में पेश करके उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है और पुलिस रिमांड के दौरान उन्हें और भी सुराग मिलने की संभावना है।

No comments