कपूरथला के शराब कारोबारी की गुजरात में पकड़ी अवैध शराब मामले में नया अपडेट ....
- गुजरात पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी, बैंक खाते भी हो सकते है सीज़
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
गुजरात के मोरबी क्षेत्र में बीते दिनों बरामद हुई करोड़ों की अवैध शराब मामले के तार कपूरथला में जुड़ने के बाद गुजरात पुलिस की कपूरथला में दबिश को लेकर बेशक पंजाब पुलिस चुप्पी साधे बैठी है। लेकिन परिवार सहित भूमिगत हुए शराब कारोबारी को तलाश करने में गुजरात पुलिस अभी भी सक्रिय है। और गुजरात पुलिस ने आज भी कारोबारी के प्रदेश में कई गुप्त ठिकानो पर दबिश दी है। जिसकी पुष्टि मोरबी के एक बड़े अफसर की है। और कहा कि शराब कारोबारी को जल्द काबू किया जायगा और उसके बैंक खाते भी सीज़ किए जायँगे।
सूत्र बताते है कि ड्राई स्टेट गुजरात के मोरबी क्षेत्र में पिछले दिनों पकड़ी गई करोड़ों की अवैध शराब बरामद हुई थी। इस मामले में राजस्थान वासी 3 आरोपियों गिरफ्तार कर जाँच में लॉट नंबर से कपूरथला के शराब कारोबारी से तार जुड़े थे। सूत्रों की माने तो इसके बाद गुजरात पुलिस ने दबिश दी और जालंधर के कपूरथला चौंक के पास ट्रैप लगा कर आरोपी कारोबारी दबोच भी लिया था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालंकि इस मामले में अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे लेकिन जालंधर में उक्त कारोबारी को नामजद कर FIR दर्ज की गई है।
वहीँ गुजरात पुलिस ने अपने सीनियर पुलिस अधिकारियों के आदेशों पर कपूरथला व आसपास के क्षेत्रों में मौजूद रह कर आरोपी शराब ठेकेदार को पकडऩे के लिए एक बड़ी मुहिम चलाई हुई है। जिसमें आरोपी को काबू करने के प्रयास अभी भी जारी हैं।
सूत्र यह भी बताते है कि उक्त शराब कारोबारी से जुड़े कई सफेदपोश लोगों पर भी पुलिस की नजर है। जिसको लेकर गुजरात पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं इस आपरेशन को संभाल रहे मोरबी के उच्च अधिकारी लगातार टीमों से अपडेट लेते हुए जरुरी निर्देश भी दे रहे हैं। ताकि शराब कारोबारी को जल्द काबू कर अवैध शराब नैटवर्क का खुलासा किया जा सके। यह बभी बताने योग्य है कि ड्राई स्टेट गुजरात में शराब तस्करी के मामलों में 10 वर्ष की कैद तथा लाखों रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
दूसरी तरफ गुजरात के मोरबी के एक उच्च अधिकारी के अनुसार उक्त शराब कारोबारी को काबू करने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।

.jpeg)













No comments