कपूरथला के अर्बन एस्टेट सोसायटी चुनाव --- अनुज आनंद फिर बने प्रधान ....
- 383 वोटरों ने किया मतदान, अनुज ने प्रतिद्वंद्वी को 326 मतो से हराया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान पद लिए करवाए गए चुनावों में अनुज आनंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की है। और वह दूसरी बार सोसाइटी के प्रधान नियुक्त हुए है। यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर हरिंदर सिंह बावा ने देते हुए बताया कि सोसाइटी दवारा करवाए चुनावो में कुल 383 वोट पोल हुए है। जिसमे 348 वोट अनुज आनंद को मिले है। और दूसरे उम्मीदवार सुमित को मात्र 22 वोट ही मिले। जबकि 4 वोट अवैध घोषित किए गए है।
जानकारी अनुसार अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी के चुनावों से पहले 3 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जिसमें अमरीक सिंह ढिल्लों, हरिंदर सिंह बावा और भूपिंदर चड्डा शामिल थे। तय की गई तिथि 28 अप्रैल को 10 बजे मतदान आरम्भ हुआ। चुनाव को उचित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस अधिकारी मौजूद थे। थाना अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह की टीम पूरी मुश्तैदी से तैनात रही।
चुनाव प्रक्रिया आरम्भ करने से पूर्व उम्मीदवारों एवं मतदान एजेन्टों को बुलाकर उन्हें सभी प्रकार से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए संतुष्ट किया गया। चुनाव में केवल स्थायी निवासियों एवं एक घर से केवल एक वोट की अनुमति थी तथा 383 निवासियों और घरों ने मतदान किया। जिनमें से अनुज आनन्द को 348 वोट, सुमित को 22 वोट मिले तथा 4 वोट अवैध घोषित किए गए है। जबकि डाले गए 9 वोट पोस्टल बैलेट थे। चुनाव के पश्चात सुमित ने अनुज आनन्द को बधाई दी तथा जनता के निर्णय को स्वीकार किया। अनुज आनन्द ने दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुद्वारा साहिब एवं नीलकंठ मंदिर में नतमस्तक होकर सभी का आभार व्यक्त किया। अर्बन एस्टेट के सभी निवासियों ने अनुज आनन्द को बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ रणजीत राय, परमजीत सिंह दोआबा, राकेश शर्मा, कुलविंदर सिंह नागरा, जसविंदर सिंह तोरा, समीर सभरवाल, करण दोआबा, अशोक गुप्ता, गुरनाम सिंह, डॉ हरभजन सिंह, पीके तुली, अमीश कुंद्रा, सूरज अग्रवाल, सनी गुप्ता, प्रदीप कंग, विकास पुरी, हरदीप कंग, हीरा सिंह, हरिंदर सिंह मोमी बलजिंदर सिंह, दर्शन सिंह भंगू, शरणजीत सिंह वालिया, पुरुषोत्तम सिंह खिंडा, दविंदर सिंह भंडाल, रणजीत सिंह राणा, हरभजन सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह घुमन, जसप्रीत सिंह, नरेश अग्रवाल, सुनील मारिया, राजविंदर सिंह, सचिन, रवि प्रकाश, डॉ एस पॉल, डॉ राजीव धीर जसपाल सिंह करम सिंह, मनप्रीत सिंह, किशोर कुमार, संजीव शर्मा, आरएस मल्ही, सोढ़ी, रविंदर सिंह गुरदेव सिंह थिंद, दातार सिंह, संतोक सिंह पड्डा, नवाब सिंह, सिमरन कंग, बरजिंदर कौर परमप्रीत कौर, साधना चड्डा, महक आनंद, गुरमीत कौर, मनजीत कौर, सरबजीत कौर, अन्नू, हीना डोजा, सारिका बलजीत कौर कुलवंत कौर अनमोल, श्रेया आनंद और एसएस मठारू उपस्थित थे।
















No comments