कपूरथला पुलिस ने हाईटेक नाके पर एक नशा तस्कर किया काबू, FIR दर्ज .....
- आरोपी से 60 ग्राम हैरोइन बरामद, माननीय अदालत में पेश कर रिमांड की जाएगी मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की ढिलवां थाना पुलिस ने हाईटेक नाके पर की जा रही चेकिंग के दौरान एक कार सवार नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 60 ग्राम हैरोइन भी बरामद हुई है। आरोपी तस्कर के खिलाफ थाना ढिलवां में FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI बलविंदर सिंह ने देते हुए बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। और रिमांड दौरान पूछताछ मेंकई अहम खिलाफ होने के आसार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ASI लखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ हाईटेक नाके पर मौजूद थे। तभी अमृतसर की तरफ से सफ़ेद रंग की एक होंडा सिटी कार ( PB-65-AA-9888 ) आती दिखाई दी। जिसको रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें से 60 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। कार सवार नशा तस्कर की पहचान राजन उर्फ़ राजा उर्फ़ गोली पुत्र नेक मसीह वासी डेरा बाबा नानक, हाल वासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह नजदीक ढोलेवाल चौंक लुधियाना के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ASI बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर के खिलाफ थाना दिलवा में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। और आरोपी को माननीय अदालत में आज पेश किया जायगा।















No comments