कपूरथला शहर के सभी एंट्री पॉइंट सील, पुलिस ने बढाई चोकसी --- वाहनों की गंभीरता से की जा रही जांच ...
- सुरक्षा की दृष्टि से दिन रात 8 - 8 घंटे की ड्यूटी में नाकेबंदी निरन्तर रहेगी जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर जहाँ सभी क्षेत्रों में पुलिस ने सख्ती बढ़ाई हुई है। वहीँ इसकी क्रम में कपूरथला में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इसी के चलते शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स को सील कर पुलिस टीम ने जांच बढ़ाई है। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि सभी थानों के SHO सहित पुलिस की टीम तैनात की गई है। जो कि आने जाने वाले वाहनों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनावो की घोषणा के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। जिसमे ITBP की 25 कंपनियां प्रदेश में तैनात की गई है। जो कि पंजाब पुलिस के जवानो के साथ ड्यूटी पर तैनात है। इसी क्रम में कपूरथला जिले में भी एक कंपनी (120 जवानों ) तैनात है। आज सुबह से जिला पुलिस ने शहर के सभी 5 एंट्री पॉइंट्स को सील कर नाकाबंदी की गई है। और आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। यह भी बता दे कि आज डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर पंजाब कपूरथला में सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव की अन्य तैयारिओं का जायजा लेने के साथ साथ अधिकारिओ से बैठक करने पहुंचे हुए है।
DSP हरप्रीत सिंह ने बताया कि शहर में 5 एंट्री प्वाइंट्स पर कुल 25 पंजाब पुलिस और ITBP के जवान तैनात किये गए है। जो कि एंट्री पॉइंट्स पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दिन रात 8 - 8 घंटे की ड्यूटी देते हुए यह नाकेबंदी निरन्तर जारी रहेगी।















No comments