कपूरथला में फर्जी मोहर बनाकर जमानत करवाने वाले 2 आरोपी काबू ......
- फर्जी कागज तैयार कर लोगों की जमानत करवाते है
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के फगवाड़ा क्षेत्र में फर्जी मोहर बनाकर लोगों की जमानत करवाने वाले दो आरोपिओ को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इसकी जानकारी देते हुए SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपिओ के कब्जे से तीन फर्जी मोहरे भी बरामद की हैं।
SP रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि जितेंद्र सिंह उर्फ सोनू सूद पुत्र अवतार सिंह वासी गांव पांछटा थाना सिटी फगवाड़ा में 5 अप्रैल 2023 को दर्ज हुए धोखाधड़ी के एक केस में माडर्न जेल कपूरथला में बंद था। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर जितेंद्र सिंह को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया के अवजिंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र गुरदेव सिंह वासी अर्जुनवाल थाना आदमपुर जिला जालंधर जो कि फर्जी कागज तैयार करके लोगों की जमानत करवाता है।
एसपी ने बताया कि जितेंद्र ने खुलासा किया कि उसकी जमानत करवाने के लिए भी अवजिंदर सिंह ने उसकी मां से ₹12000 लिए थे। उन्होंने बताया कि अवजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि जितेंद्र सूद की जमानत करवाने के लिए मनवीर सिंह उर्फ मंगू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 जवाहर नगर आदमपुर जो कि कपूरथला जेल में बंद है वह भी शामिल था। जिसने फर्जी कागजात तैयार किए थे और उनके साथ कुलदीप सिंह उर्फ साहबी निवासी महितपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर भी शामिल था।
उन्होंने बताया कि अवजिंदर सिंह के कब्जे से तीन फर्जी मोहरे भी बरामद की हैं। एसपी फगवाड़ा ने बताया कि यह लोग किसी नंबरदार के नाम की फर्जी मोहर बनवाकर जमानत के लिए प्रयोग किया करते थे। एसपी भट्टी ने बताया के जितेंद्र सिंह उर्फ सोनू सूद के खिलाफ फगवाड़ा, कपूरथला व गोराया में कत्ल इरादा, कत्ल व धोखाधड़ी के पांच मुकदमे दर्ज हैं, इसी तरह अवजिंदर सिंह के खिलाफ जालंधर, कपूरथला व गुरदासपुर में धोखाधड़ी के कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं।















No comments