कपूरथला पुलिस ने 2 बाइक चोर किये काबू , 5 चोरी के बाइक भी बरामद ...
- आरोपियों के खिलाफ थाना भुलत्थ में FIR दर्ज, आरोपियों से पूछताछ जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना भुलत्थ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने चोरी के 5 मोटरसाइकिल बरामद किए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वही काबू किए गए चोरों से और पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि SHO बलजिंदर सिंह ने भी की है।
SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि ASI मनजीत सिंह ने नाकाबंदी दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलविंदर सिंह वासी गांव भुलत्थ को चोरी के मोटरसाइकिल समेत काबू किया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने धारा 379,411 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने राकेश कुमार उर्फ छवारा पुत्र दलवीर दोनों वासी गांव भुलत्थ व आकाशदीप उर्फ कमांडो पुत्र काला निवासी भुलत्थ के साथ मिलकर यह बाइक लवली यूनिर्वसिटी फगवाड़ा से चोरी किया है। पुलिस ने छापेमारी दौरान राकेश कुमार उर्फ छवारा को गिरफ्तार कर लिया। उसने माना कि उसने हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी व आकाशदीप उर्फ कमांडो के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों से 4 बाइक चोरी किए थे।
पुलिस ने हरप्रीत सिंह की निशानदेही पर चोरी के 4 और बाइक बरामद किए। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस रिमांड दौरान आरोपी से और भी कई अहम खुलासें हो सकते है।















No comments