ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बस स्टैंड के नजदीक एक युवती के गले से चैन झपट भागे एक्टिवा सवार ....

 - SHO सिटी -2 ने मौके पर पहुंच नजदीक लगे CCTV कैमरो की जाँच की शुरू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में बस स्टेण्ड के नजदीक एक्टिवा पर अपनी माँ के साथ घर जा रही युवती के गले से सोने की चैन छीन कर दो एक्टिवा सवार युवक फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर टीम सहित पहुंचे सिटी थाना 2 के एसएचओ मनजीत सिंह ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच करनी शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी अनुसार ग्रीन पार्क कॉलोनी वासी एक महिला अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर वापस जा रही थी। रात लगभग 8:50 बजे जब वह रेड क्रॉस दफ्तर के पास पहुंची तो पीछे से आए दो एक्टिवा सवार युवको ने उसके गले की चैन झपट ली और मौके से DC चौंक की तरफ फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर कुछ युवकों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। 

वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद सिटी थाना - 2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी है। और घटनास्थल के आसपास तथा बस अड्डा रोड पर लगे CCTV कैमरो को खंगालना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम CCTV कैमरो की जांच कर रही थी।  

No comments