ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन ....

- बाबा साहब भारतीय संविधान के पितामह -- गुरमुख सिंह ढोड   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा थे। बाबा साहेब एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, न्यायविद्, शिक्षाविद्, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे जिन्होंने हमारे देश और समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह शब्द डॉ. अंबडकर मिशन सोसायटी कपूरथला के अध्यक्ष डॉ. गुरमुख सिंह ढोड ने B R अंबेडकर भवन कपूरथला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती के मौके व्यक्त किए और अति​थियों का स्वागत किया।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कपूरथला के जिला भलाई अधिकारी हरपाल सिंह गिल ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के पितामह हैं। उन्होंने जीवन भर सभी को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया, जिसके कारण आज महिलाएं सम्मानजनक पदों पर आसीन हैं। कुछ स्वार्थी लोग इस ज्ञान के सागर को एक समुदाय से जोड़कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं।  

इस मोके पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, कर्मचारी और राजनीतिक संगठनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंच संचालन की भूमिका सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया ने बखूबी निभाई।  

इस अवसर पर आनंद मोहन उप्पल, नरिंदर सिंह, बरिंदर सिंह, इंद्रजीत, जसविंदरपाल उग्गी, संजीव काैंडल, सरबजीत सिंह, रवि प्रधान, सतपाल भट्टी, अर्जुन गिल, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के सदस्य विशाल राजपूत, विशु, रिंकू कालिया, लेक्चरर योगेश, हरविंदर सिंह, सरवन कुमार और श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष मलकीत सिंह आदि शामिल थे।  

No comments