पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी ......
- सूची में 6 उमीदवारो के नाम घोषित, पूर्व CM चन्नी जालंधर से लड़ेंगे चुनाव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों में से आज कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 2 सांसदों गुरजीत औजला और अमर सिंह को दोबारा टिकट दी गई है। जबकि जालंधर से पूर्व सांसद संतोख चौधरी के परिवार को नजर अंदाज किया गया है।
वहीँ अमृतसर में कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी की भी दावेदारी को दरकिनार कर पार्टी ने अपने 2 बार के सिटिंग सांसद गुरजीत औजला पर ही भरोसा जताया है। और कांग्रेस ने फरीदकोट से मुहम्मद सदीक और खडूर साहिब से सांसद जसबीर डिंपा की टिकट होल्ड कर ली है। यहां से किसी नए चेहरे को टिकट देने के कयास लगाए जा रहे है।
दूसरी तरफ बाकी 4 सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। बठिंडा से पूर्व विधायक जीत महिंदर सिद्धू को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के लिए पैरवी कर रहे थे। लेकिन बठिंडा से भुलत्थ से मौजूदा MLA और तेज तरार नेता सुखपाल खैहरा को टिकट दी गई है।
जालंधर से पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दी गई है। कांग्रेस ने यहां से सांसद संतोख चौधरी परिवार की टिकट काट दी है। बता दे कि सांसद संतोख चौधरी का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद निधन हुआ था। जिसके बाद उनकी पत्नी कर्मजीत चौधरी को उपचुनाव लड़ाया गया था लेकिन वह हार गईं थी। इसलिए इसबार चौधरी परिवार की टिकट को कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया है।
वहीँ कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला से कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए डॉ. धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है। गांधी पहले पटियाला से सांसद भी रह चुके हैं।















No comments