कपूरथला पुलिस ने बाइक रिपेयर करने वाले को चोरी के बाइक सहित किया काबू ....
- आरोपी से 2 बाइक और एक्टिवा भी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में सिटी थाना पुलिस ने चोरी-शुदा बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की 2 बाइक और एक एक्टिवा बरामद हुई है। इसकी पुष्टि SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने की है।
SP रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना सिटी के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर विर्क रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। और आपराधिक तत्वों की तलाश की जा रही थी। इसी मुहीम के दौरान मोहित यादव पुत्र कमलेश कुमार यादव वासी गोविंदपुरा फगवाड़ा को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि मोहित यादव भानोकी रोड पर बाइक रिपेयर की दुकान करता है और साथ ही चोरी करने का भी आदी है। मोहित यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 बाइक व एक एक्टिवा बरामद की है। आरोपी ने इन सभी दो पहिया वाहनों पर फर्जी नंबर लगा रखे थे। SP ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।















No comments