वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी के सभी ओहदो से दिया इस्तीफा .....
- दिल्ली में आज शाम बीजेपी में शामिल होने की चर्चा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
लोकसभा चुनावो के चलते पंजाब की राजनीती में बड़ी हलचल होने जा रही है। और BJP फिर बड़ा खेल खेलने जा रही है। जालंधर से वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने आज पार्टी के सभी ओहदो से इस्तीफा दे दिया है। और आज शाम वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो बिट्टू की भाजपा में ज्वाइनिंग आज दिल्ली में हो सकती है। हालांकि बिट्टू की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
जानकारी अनुसार बिट्टू ने आज कांग्रेस के नेशनल प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना रिजाइन भेज दिया है। बिट्टू AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के सदस्य भी रह चुके हैं।
बता दे कि बिट्टू गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पिछले कई दिनों से BJP के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी। जालंधर वासी तेजिंदर सिंह बिट्टू पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी में कार्यरत थे। BJP के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल ने बिट्टू को फोटो शेयर कर उन्हें नई इनिंग की बधाई भी दी है।















No comments