ब्रेकिंग न्यूज़

जरुरी सूचना ---- कपूरथला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद ... ??

लाइनो की जरुरी मुरम्मत के चलते 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली की सप्लाई रहेगी बंद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला पावरकॉम विभाग के सब अर्बन सब डिवीजन के सहायक कार्यकारी इंजीनियर मदन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी सब स्टेशन से चलते 11 केवी जलौखाना फीडर, माल रोड फीडर व 220 केवी सब स्टेशन साइंस सिटी के अंदर 132 केवी लाइन की जरुरी मुरम्मत कारण 11 केवी ढपई यूपीएस फीडर 20 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।  

जिस कारण 11 केवी जलौखाना फीडर, 11 केवी माल रोड फीडर व 11 केवी ढपई यूपीएस फीडर से चलते एरिया मोहल्ला मलकाना, मोहल्ला शेरावाला, शालीमार बाग, फत्तूढींगा रोड, कांजली रोड, अमृतसर रोड, लक्ष्मी नगर, बिमला इन्कलेव, शालीमार एवन्यू, ब्रह्मकुंड, प्रकाश एवन्यू, राजीव इन्कलेव, नवाब कपूर सिंह कालोनी, दशमेश एवन्यू, सर्कुलर रोड,  बलवंत गार्डन, अपर हाउस, डीसी चौंक, बसंत विहार, जालंधर-कपूरथला बस स्टेंड रोड, जट्‌टपुरा, पुराना अस्पताल, बानिया गली, बानिया बाजार, प्राचीन पंच मंदिर, दशमेश कालोनी, धारीवाल, ढपई, खोजेवाल, इब्बन आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।  

वहीं दूसरी तरफ 132 केवी केवी सब स्टेशन कपूरथला से चलते 11 केवी कोटू चौंक फीडर की जरुरी मुरम्मत के लिए यह फीडर 20 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। जिस कारण मोहल्ला शहरियां, मोहल्ला केसरी बाग, मोहल्ला शेरगढ़, मोहल्ला जाफर अली, मोहल्ला सादिक अली, मोहल्ला मेहताबगढ़, थाना सिटी आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।  


No comments