ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में लोकसभा चुनावो को लेकर अकाली दल बादल ने की पहली सूची जारी ...

पहली सूची में 7 उम्मीदवारों की घोषणा, अमृतसर सीट से अनिल जोशी को बनाया उमीदवार  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब में 2024 लोकसभा चुनावो को लेकर अकाली दल बादल ने बैसाखी के शुभ मोके पर अपने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं।  

हालाँकि बठिंडा लोकसभा सीट पर उमीदवार को घोषणा को लकेर पार्टी ने होल्ड किया हुआ है। बठिंडा से लगातार 3 बार हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। इसलिए पहली सूची में हरसिमरत कौर बादल का नाम तय माना जा रहा था। लेकिन फिलहाल पार्टी ने उनके नाम का भी ऐलान नहीं किया है।  

जारी लिस्ट में गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा, अमृतसर से अनिल जोशी, आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, फतेगढ़ साहिब से बिक्रमजीत खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह, संगरूर से इक़बाल सिंह और पटियाला सीट से NK शर्मा को उमीदवार बनाया गया है।   

वहीँ अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिलहाल फिरोजपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली लिस्ट में फिरोजपुर सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। चर्चा यह भी है कि पार्टी यहां किसी अन्य चेहरे को उतार सकती है।  

No comments