ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ---- थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला ... ??

 - पहले भी मिल चुकी धमकी, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी में ही आते जाते थे 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब में मोहाली जिले के थाना मटौर में तैनात SHO पर देर रात रोपड़ में जानलेवा हमला होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जब हमला हुआ तो SHO इंस्पेक्टर गब्बर सिंह रोपड़ अपने घर जा रहे थे। इससे पहले भी उन्हें धमकी दी गई थी। जिस वजह से सरकार ने उन्हें बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी दी हुई थी।  

बता दे कि इंस्पेक्टर गब्बर सिंह पहले रोपड़ CIA में तैनात थे। वहां तैनाती के दौरान ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। फिलहाल अब उनकी ड्यूटी मोहाली सिटी-1 के थाना मटौर में बतौर थाना प्रभारी थी। जानकारी अनुसार रात लगभग 2:30 बजे इंस्पेक्टर गब्बर सिंह अपने घर रोपड़ जा रहे थे।  

तभी रास्ते में गाड़ी पर ड्राइवर साइड से किसी अज्ञात ने गोली चलाई। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। इस घटना के बाद कुराली के नजदीक भगवंतपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ  कहने से बच रहे हैं। 

सूत्रों की माने तो इंस्पेक्टर गब्बर सिंह को पीछे कुछ बदमाशों से मिली धमकी के बाद एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी दी गई थी। वह अपनी इस बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे। इस हमले में उनका और उनके गनमैन का बचाव हो गया है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया हैं।  

No comments