कपूरथला में एक दामाद द्वारा अपने ससुर की हत्या, 4 पर FIR दर्ज .....
- आरोपी दामाद के भाई को पुलिस ने किया काबू , तीन फरार
- दातर से सिर पर किए कई वार, इलाज दौरान हुई मौत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव सैफलाबाद में एक दामाद द्वारा अपने ससुर की बेरहमी से हत्या करने की खबर है। बुजुर्ग ससुर पर दामाद ने तेजधार हथियार से इतने वार किए कि उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने दो महिलाओं सहित 4 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की बेटी का किसी खास रिश्तेदारी में विवाह करने को लेकर रंजिश चल रही थी। मृतक बुजुर्ग की पहचान गुरमुख सिंह वासी गांव सैफलाबाद के तौर पर हुई है।
मृतक के बेटे मनजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह और उसके पिता गुरमुख सिंह और उसकी मौसी का लड़का जतिंदर सिंह उर्फ सोनू वासी गांव वरिया मक्खू फिरोजपुर, तीनों गांव उच्चा से अपने गांव सैफलाबाद अपने-अपने वाहनों से जा रहे थे। जब वह अपनी बुआ के घर के नजदीक पहुंचे तो घर के बाहर पहले से ही उसकी बुआ कुलदीप कौर पत्नी सुखदेव सिंह, कारज सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और सोनिया पुत्री सुखदेव सिंह सभी वासी गांव सैफलाबाद खड़े थे।
जिन्होंने हमें रास्ते में ही घेर लिया और उसके पिता गुरमुख सिंह को खींच कर अपने घर के अंदर ले गए। वह भी अपने पिता को छुड़ाने के लिए उनके पीछे अंदर चले गए। उक्त लोगों ने अपने घर के अंदर का दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन किसी तरह दरवाजा खोला और पिता को छुड़वाने के लिए अंदर चले गए। पिता उक्त लोगों का विरोध कर रहे थे।
तभी गुरप्रीत सिंह ने कमरे से दातर उठाया और देखते ही देखते उसके पिता के सिर पर वार कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह लहुलूहान होकर फर्श पर गिर पड़े। वह और उसकी मौसी का लड़का आगे होकर पिता को छुड़वाने लगे तो हमलावरों ने उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। पिता जमीन पर लहूलुहान पड़े हुए थे फिर भी हमलावर उन पर लात-घूसों से हमला कर रहे थे। जब उन्होंने शोर मचाया तो उन लोगों ने उसके पिता को छोड़ दिया।
जिसके बाद पिता को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसके पिता की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गुरु नानक मिशन अस्पताल अमृतसर रैफर कर दिया। जहां इलाज दौरान उसके पिता की 12 अप्रैल को मौत हो गई।
थाना फत्तूढींगा के SHO कंवरजीत सिंह ने बताया कि मृतक गुरमुख सिंह की लड़की ने 4 माह पहले उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर अपने ही एक खास रिश्तेदारी के लड़के से लव मैरिज करवाई थी। दोनों गांव सैफलाबाद में ही किराये के घर में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक गुरमुख सिंह पर हमला करने वाला उसका (गुरमुख सिंह) भांजा लगता है। इसी रंजिश की वजह से उसकी बुरी तरह से पिटाई करते हुए तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया। अमृतसर में जख्मों की ताव न सहते हुए उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर चारों आरोपियों कुलदीप कौर, कारज सिंह, गुरप्रीत सिंह व सोनिया के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आरोपी कारज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
















No comments